दिव्यांगजनों की समस्याओं की अनदेखी
बोकारो, अक्टूबर 7 -- फुसरो। विकलांग कल्याण समिति, बेरमो-बोकारो के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर महतो ने दिव्यांगजनों की समस्याओं की अनदेखी को लेकर झारखंड सरकार के प्रति नाराजगी जतायी है। कहा कि राज्य में दिव्यांगजनों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है। दिव्यांगजन समाज के कमजोर वर्गों में शामिल हैं। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पेंशन राशि में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। सरकार से दिव्यांगजनों के समग्र कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों की 10 मांगों को लेकर उठी आवाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.