देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, उमानगर द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत जनपद के दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों, कलाकृतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु दो दिवसीय 'दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनों की प्रतिभा को भी मंच मिलेगा। यह प्रदर्शनी 10 व 11 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश चन्द्र तिवारी करेंगे। प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों एवं कलाकृतियों के लिए 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.