दिव्यांगजनों की पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह करेगी सरकार: नरेंद्र
प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। दिव्यांगजनों को मिलने वाली भरण-पोषण पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। सर्किट हाउस में रविवार को प्रयागराज और चित्रकूट मंडल की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने विभागीय योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ से 12 तक की पात्र छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल जैसी सुविधाओं पर भी सरकार काम कर रही है। विवाह करने वाले पुरुष और महिला दोनों दिव्यांग हैं तो उन्हें 35 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.