कुशीनगर, फरवरी 10 -- कुशीनगर। दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार 11 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई पडरौना के तत्वावधान में किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में फ्ल्यून्ट ग्रिड कम्पनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। इसमें 10 वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक व कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित आंशिक दिव्यांगजन अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.