चम्पावत, जुलाई 19 -- जगदीश राय,चम्पावत, संवाददाता। जिले में भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड वार परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग के अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान के अनुसार 21 जुलाई को नगर पालिका रैन बसेरा गौरल चौड़, चम्पावत, 22 जुलाई को विकासखंड परिसर लोहाघाट, 23 जुलाई को बाराकोट, 24 जुलाई को पाटी, 25 जुलाई को नगर पालिका टनकपुर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में एल्मिको कानपुर की विशेषज्ञ टीम की ओर से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकता क...