नई दिल्ली, मई 26 -- दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर डबल खुशखबरी आई है। एक्टर्स ट्विन्स के पेरेंट्स बने हैं। दिव्यांका ने जुड़वां बेटो को जन्म दिया है। विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके अपनी खुशी अपने शुभचिंतकों से बांटी है। विवेक के पोस्ट पर मुबारकबाद की झड़ी लग गई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैन्स उन्हें शुभकामनाएं और बच्चों को प्यार दे रहे हैं।विवेक ने ऐसे दी गुड न्यूज विवेक और दिव्यांका के अकाउंट्स से पोस्ट है, 'हमने खुशियां मांगा थीं, ईश्वर ने कहा, दोहरी लो। जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है।' विवेक ने कैप्शन में लिखा है, इंतजार खत्म हो गया है... बेटे हमारे साथ हैं, हमने जो सोचा था जिंदगी उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। मैं और दिव्या पेरेंटहुड का जो नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी...