नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पॉपुलर और फेवरेट कपल्स में से एक हैं। काफी समय से फैंस जिस चीज का इंतजार कर रहे थे दोनों को लेकर वो भी आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।इस वजह से नहीं शेयर की गुड न्यूज ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका और विवेक लाइफ की नई जर्नी शुरू करने वाले हैं। दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं। दोनों ने नई सदस्य के आने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि अभी दोनों ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है और फैंस को इसका ही इंतजार है। दोनों ने अब तक इसलिए गुड न्यूज को अब तक नहीं शेयर किया है क्योंकि वे काफी प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं। सिर्फ परिवार वाले इस गुड न्यूज को जानते हैं।बेबी शावर भी होगा जल...