अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़। रघुवीर पुरी स्थित बगीची वाली गली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासक हृदय मोहिनी का पांचवीं पुण्य स्मृति दिवस दिव्यता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि राम किशोर कमल टैक्स सुप्रीटेंडेंट, नगर निगम, विशिष्ट अतिथि बाल किशन तोमर, तपन मुखर्जी ने सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। सेवा केंद्र प्रभारी सुनीता ने कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में परिवर्तित किया। मुख्य अतिथि नीलम शर्मा प्रांतीय महिला सहभागिता भारत विकास परिषद, बबिता गर्ग चार्टर्ड प्रेसिडेंट आर्या शाखा भारत विकास परिषद, रजनी दीक्षित ने विचार रखे। इस अवसर पर ज्योति, अमरीक, रजत का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.