नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- इस दिवाली स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है और कुछ स्टाइलिश लुक वाला फोन चाहिए, तो HMD Vibe 2 5G का नया कलर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। दरअसल, HMD ने अब भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के लिए 'Wine Red' कलर का नया वेरिएंट पेश किया है और इस नए कलर को कंपनी 'दिवाली स्पेशल लॉन्च' के तौर पर प्रमोट कर रही है। कितनी होगी इस स्पेसमवाइन रेड कलर में आ रहा HMD Vibe 2 5G HMD Vibe 2 5G अब 'वाइन रेड' कलर में भी उपलब्ध है। इसके लिए प्रमोशनल टैगलाइन है - "वही पावर, नया फेस्टिव लुक"। यह इस फोन के लिए चौथा कलर ऑप्शन है; इससे पहले कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक कलर उपलब्ध थे। नए कलर वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। याद दिला दें, ब्रांड ने स्मार्टफोन के लॉन्च के एक महीने बाद भारत ...