दिवाली से पहले ही दिल्ली जैसी जहरीली हुई राजस्थान की हवा, भिवाड़ी में AQI 300 पार
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली अभी आई भी नहीं है और राजस्थान की हवा ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली की तरह अब राजस्थान के कई शहरों में भी सांस लेना मुश्किल होने लगा है। खासकर एनसीआर से सटे इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया। यानी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। भिवाड़ी की हालत दिल्ली के आनंद विहार जैसे प्रदूषित इलाकों के आसपास नजर आई। भिवाड़ी के अलावा जयपुर, अलवर और बीकानेर में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। इन शहरों में AQI 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया। चिंता की बात यह है कि दिवाली से पहले ही हवा का यह हाल है। ऐसे में त्योहार के दौरान आतिशबाजी और अन्य वजहों से प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है।दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.