नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ऐक्शन में आ गया है। एफएसडीए ने चित्रकूट मंडल को छोड़ कर गुरुवार को प्रदेश के 17 मंडलों के 38 जिलों में मिठाई एवं नमकीन विनिर्माण प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया है। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन सामने आए। अभियान के तहत 260 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 303 खाद्य नमूनों का संग्रह, 229 सुधार सूचनाएं जारी करने और 15 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण के निलंबन की संस्तुति की गई। कार्रवाई के दौरान 7,660 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त या नष्ट किए गए। इसकी अनुमानित कीमत 15.40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का असुरक्षित भंडारण, चूहों की मौजूदगी,...