लखनऊ, अक्टूबर 2 -- UP Teacher Promotion: यूपी के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पिछले 10 वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को दिवाली से पहले तोहफा मिलने वाला है। यूपी के 70 हजार शिक्षकों का योगी सरकार प्रमोशन करेगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार करें। वर्ष 2016 के बाद परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर प्रमोशन मिलता है। ऐसे ही परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के...