दिवाली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ दिल्ली सरकार का बड़ा ऐक्शन, 6700 किलो खोया नष्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- अमित झा, दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कड़े निर्देशों पर दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को मोरी गेट स्थित खोया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6,700 किलो खराब खोया जब्त कर उसे उसे नष्ट किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मौके पर पहुंचीं और पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों से कार्रवाई के हर पहलू की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि संदिग्ध खाद्य सामग्री किसी भी स्थिति में लोगों तक न पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। त्योहारों के समय लोगों को सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी की चीजें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.