दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर विस्फोट; धमाके के साथ गिरी छत, महिला के उड़े चीथड़े, टुकड़ों में बंटा शव
फतेहपुर, नवम्बर 7 -- Fatehpur Blast: यूपी फतेहपुर में दिवाली से पहले पटाखा करोबारी के घर जोरदार धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आने से एक महिला का शरीर टुकड़ों को बंट गया। एक हाथ करीब दो सौ मीटर दूर जाकर गिरा। घर की छत भर-भराकर गिर पड़ी। पड़ोसियों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है। हथगाम कस्बे के इंद्रानगर निवासी मोहम्मद रफी उर्फ वसीम आतिशबाजी का काम करता है। दीवाली पर उसने अस्थाई लाइसेंस लेकर कर्बला मैदान में पटाखे की दुकान लगा रखी है। रफी के बड़े बेटे साहिबे आलम ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे 48 वर्षीय मां नसरीन छत पर थीं। घर के सभी लोग बाहर थे। इसी दौरान अचानक घर में जोरदार धमाका हो गया। छत पर बना बाथरूम भर-भराकर ढह गया। लिंटर समेत पूरी छत क्षतिग्रस्त हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.