पटना, अक्टूबर 30 -- दीपावली से पहले बिहार के बाजारों में बिकने वाले खराब और नकली खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई तेज हो गई है। पिछले दिनों पटना समेत बिहार के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा इकाई ने छापा मारा है। कई जगहों पर खाने-पीने की चीजों में गड़बड़ी पाई गई। कहीं, पनीर सड़ा हुआ पाया गया, तो कहीं वेज और नॉनवेज सामान एक ही जगह पर रखे मिले। बिहार में अलग-अलग जगहों पर जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर 15 प्रतिष्ठानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दो प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द किया गया। जबकि ्न्य को नोटिस देकर सुधार का आदेश दिया है। आम लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बाजार में उपलब्ध तमाम खाद्य पदार्थों पर राज्य सरकार के स्तर से खासतौर से चौकसी बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा इकाई दुकानों ...