गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए दीवाली से पहले ट्रांसफॉर्मर और विद्युत उपकेंद्र की मरम्मत के काम करेगा। इसके लिए अनुरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। अभियान चलाकर 14 अक्तूबर तक मरम्मत कार्य पूरे करने होंगे। त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारू बिजली देने के लिए विद्युत निगम ने ट्रांसफॉर्मर और विद्युत उपकेंद्र की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। इस दौरान जिले में बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर और उपकरणों की मरम्मत करके उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। जर्जर लाइन बदलवाई जा रही है। अनुरक्षण के साथ बिजनेस प्लान के कार्य भी कराए जा रहे हैं। विद्युत निगम जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश कुमार भारती ने बताया कि ढीले और टूटे तारों की मरम्मत कराई जा रही है। पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफॉर्मर में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.