नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिल्ली के बुध विहार इलाके से पटाखे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। दिल्ली पुलिस ने इसके साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पटाखों का वजन 683 किलोग्राम है जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। आरोपी कथित तौर पर प्रतिबंधित पटाखों को अवैध रूप से जमा करने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और स्कूटर भी जब्त किया है।सूचना मिलने पर छापेमारी की गई रोहिणी के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस शशांक जायसवाल ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ टीम के इंचार्ज संदीप गोदारा ने सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने तीन लोगों को एक गोदाम से प्रतिबंधत पटाखे हुंडई सेंट्रो कार और स्कूटर में लादते हुए देखा। इसके बाद तीनों के खिलाफ ...