दिवाली से पहले दिल्ली की हवा बेदम, पांचवीं तक के बच्चे अब घर बैठे भी पढ़ सकेंगे; स्कूलों में क्या प्लान
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली की जगमग से पहले राजधानी पर जहरीली धुंध की चादर कसती जा रही है। हवा इतनी भारी हो गई है कि सरकार को सबसे छोटे बच्चों की सेहत के लिए स्कूलों के नियम बदलने पड़े। अब पांचवीं तक के बच्चे चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। फैसला माता-पिता के हाथ में है। दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि पांचवीं तक की कक्षाएं तुरंत प्रभाव से हाईब्रिड मोड में चलेंगी। इसका मतलब यह है कि बच्चा स्कूल आकर भी पढ़ सकता है और घर से ऑनलाइन भी जुड़ सकता है। स्कूल बंद नहीं किए गए हैं। क्लासरूम में पढ़ाई पहले की तरह चलती रहेगी। जिन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की सुविधा है वहां अभिभावक यह रास्ता चुन सकते हैं। यह आदेश दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। सरकारी सहायता पाने वाले और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल भी इसमें आते हैं। दिल्ली नगर निगम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.