नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- महाराष्ट्र में दिवाली से पहले मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 16.92 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। इसके अलावा 68 के लाइसेंस रद्द किए गए हैं और 7 यूनिट्स को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान 22 मामले दर्ज किए गए और 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने 8,392 किलोग्राम एक्सपायरी डेट वाले, खराब और जांच में खारिज किए गए खाद्य पदार्थ भी जब्त किए हैं। विभाग का यह अभियान महाराष्ट्र के सभी 6 डिवीजनों मुंबई, कोंकण, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर में चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- SIR के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में सियासी शक्ति प्रदर्शन, ...