दिवाली से पहले झारखंड सरकार का तोहफा! 20 प्रतिशत बढ़ाया जी राम जी कर्मियों का मानदेय
रांची, अक्टूबर 29 -- झारखंड में विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत संविदा पर कार्यरत क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सरकार ने दीपावली का उपहार दिया है। संविदा पर कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मासिक मानदेय में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। आइए जानते हैं मानदेय बढ़ने के बाद किन कर्मचारियों को कितने पैसे मिलेंगे। हेमंत सोरेन कैबिनेट ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। ये बढ़ोत्तरी क्षेत्रीय कर्मियों के छह पदों के लिए की गई है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि लंबे समय से विभाग कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर सकारात्मक थी, अंततः वित्त विभाग की सहमति के बाद कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि कर्मी इस बढ़ोतरी के हकदार थे। ग्रामीण विकास विभाग कर्मियों के मानदेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.