दिवाली से पहले चाहिए ढेरों गेंदे के फूल? छोटे गमले में ऐसे लगाएं पौधा
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- गेंदे के फूल सबसे ज्यादा फेमस फूलों के पौधों में से एक हैं। अंग्रेजी में इन फूलों को मैरीगोल्ड कहा जाता है। भारत में पूजा पाठ से लेकर हर डेकोरेशन तक में इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर से दिवाली पर हर घर में गेंदे के फूलों को दरवाजे पर लगाया जाता है और बहुत ही सुंदर सजावट की जाती है। वैसे तो 20 से 30 रुपये में गेंदे के अच्छे फूलों की माला आ जाती है, लेकिन दिवाली के मौके पर गेंदे के फूलों के दाम काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस दौरान गेंदे के फूल की छोटी माला कम से कम 70 से 100 रुपये में आती है। ऐसे में आप चाहें तो दिवाली तक अपने घर की बालकनी में गेंदे के फूल का पौधा आसानी से लगा सकते हैं। यहां सीखिए गेंदे के फूल का पौधा कैसे लगाएं और इसकी केयर अच्छी तरह से कैसे करें।गेंदे के फूल का पौधा कैसे लगाएं और इसकी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.