नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिवाली से पहले गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है। अभी गुरु उच्च राशि कर्क में हैं, जिससे कई राशियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। लेकिन दिवाली से पहले गुरु का एक और परिवर्तन होगा। गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे। गुरु के इस गोचर से कई राशियों के लिए प्रभाव और लाभ के रास्ते खुलेंगे।क्या है गुरु का सिंह राशि में गोचर? गुरु 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की सिंह राशि में सूर्य की युति बनेगी, जो अच्छी मानी जाती है। दिवाली से पहले गुरु का गोचर खास है। 31 अक्टूबर तक उच्च के गुरु सभी राशियों को लाभान्वित कर रहे हैं। अब सिंह राशि में जब सूर्य के साथ आएंगे तो भी अच्छे प्रभाव राशियों पर होंगे। सूर्य के साथ गुरु अपना शुभ प्रभाव राशियों को देते हैं। लेकिन केतु भी इस राशि में होने से कई मामलों में रहस...