दिवाली से पहले उत्तराखंड में बिजली संकट; इन इलाकों में 30 अक्तूबर तक बत्ती गुल
हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- दीपावली पर शहर को जगमग रखने की तैयारी के बीच उपभोक्ताओं को आज बुधवार से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम ने लाइनों और फीडरों के रखरखाव के लिए 14 से 30 अक्तूबर तक का रोस्टर जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। त्योहार से पहले बाजारों में बढ़ती रौनक और घरों में चल रही तैयारियों के बीच कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। ऊर्जा निगम के अनुसार दीवाली के दौरान बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजलीघरों से जुड़े फीडरों और लाइनों का मेंटेनेंस किया जाएगा। रोस्टर के अनुसार 14 अक्तूबर को राजपुरा और तिकोनिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को कटौती की पूर्व सूचना दी जा रही है। निर्धारित सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.