दिवाली से पहले इस कार कंपनी ने दिया झटका, महंगी हो गई यह पॉप्युलर हैचबैक, एक गुड न्यूज भी
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- हुंडई मोटर इंडिया ने ग्राहकों को दिवाली से पहले तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बदलाव किया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार इस बार कंपनी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 की कीमत बढ़ाई है। कार की कीमत में वेरिएंट के हिसाब से 5 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। गुड न्यूज यह है कि इसके दो शुरुआती वेरिएंट - Era Petrol MT और Magna Executive Petrol MT की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाकी सभी वेरिएंट अब पहले के मुकाबले 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। प्राइस हाइक के बाद हुंडई i20 की एक्स-शोरूम कीमत अब 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.68 लाख रुपये तक पहुंच गई है। यह कार इंडियन कार मार्केट में मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा को टक्कर देती है।जल्द आ सकती है नेक्स्ट जेनरेशन i20 हुंडई i20 का नेक्स्ट जेनरेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.