नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- दिवाली से पहले नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कई कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों पर दिवाली से पहले शानदार डील दी जा रही हैं। इन ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस के साथ लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट भी शामिल हैं। हालांकि, कुछ ऑफर्स सेलेक्टेड वेरिएंट या पुराने स्टॉक पर ही मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली को नई कार के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन डील के बारे में।1. टाटा कर्व ईवी: 3.35 लाख रुपये तक का फायदा टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.19 लाख से 19.69 लाख रुपये के बीच है। इसके प्री-सीरीज X मॉडल पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 3 लाख रुपय...