नई दिल्ली, अगस्त 10 -- अगर आप नई 7-सीटर SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है। अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में तीन नई 7-सीटर SUVs लॉन्च होने वाली हैं। इनमें JSW MG Motor की नई SUV, Kia Sorento और Tata Safari EV शामिल हैं। MG ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी नई एनर्जी व्हीकल को 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाला है। वहीं, किआ सोरेन्टो की 4 सितंबर को भारत में एंट्री होगी। Tata Motors भी दिवाली से पहले अपनी Safari EV लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि कंपनियां इन एसयूवी में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।MG Hector Hawk JSW MG Motor की इस नई एसयूवी को Hector Hawk नाम से जाना जा रहा है। यह कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं। एसयूवी ...