दिवाली से पहले आज मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, शाम को ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, पढ़ें हनुमान चालीसा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली से ठीक एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। इस दिन खासतौर पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में जन्मोत्सव की विशेष धूम रहती है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों को संकटों से लड़ने की शक्ति मिलती है। यही वजह है कि दिवाली की तैयारियों के बीच भक्त शाम को हनुमान जी की पूजा करते हैं। अगर आप भी इस दिन बजरंगबली का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो शाम को विधि-विधान से उनकी पूजा कर सकते हैं।हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाता है? हनुमान जी का जन्मोत्सव देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। उत्तर भारत में चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाने की परंपरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.