नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारत में धूमधाम से नवरात्रि 2026 मनाई जा रही है, और इसी बीच गूगल ने रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले अपने खास ऑफर्स पेश किए हैं। अगर आप लेटेस्ट पिक्सेल 11 स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो यह खरीदारी करने का सही समय हो सकता है। गूगल की यह सेल अभी आधिकारिक गूगल स्टोर पर लाइव है और 8 नवंबर 2026 तक चलेगी। ग्राहक चुनिंदा खरीदारी पर स्टोर डिस्काउंट, इंस्टेंट बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और बिना किसी अतिरिक्त लागत (नो-कॉस्ट) वाली ईएमआई जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। कुल मिलाक, ऑफर्स का लाभ लेकर ग्राहक पिक्सेल फोन और वॉच की खरीदी पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। गूगल स्टोर लिस्टिंग के अनुसार, पिक्सेल 11 के 512GB मॉडल पर 26,000 रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में पिक्सेल 11 प्रो, पिक्सेल 11 प्रो XL, पिक्सेल 11 प...