नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- मां लक्ष्मी का दिवाली पर खास पूजन होता है। दिवाली पर चाहिए होता है कि मां लक्ष्मी उनके घर में विराजमान हों। इस दिन उनके विराजमान होने से लेकर उनके पूजन में सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है। आज हम इसी बात को बताएंगे कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए उनको विराजमान कैसे करें कि वो आपके घर में टिक जाएं। मां लक्ष्मी को विराजमान करने के लिए आप पहले उस जगह को साफ कपड़े से साफ करें, गंगाजल छिड़के, फिर लकड़ी की साफ चौकी बिछाएं। इसके बाद उस पर साफ सुंदक कपड़ा बिछाएं। पहले समय की बात करें तो पहले उस जगह को गाय के गोबर से लीपकर साफ करके फिर उसके ऊपर मां लक्ष्मी को विराजमान करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का वास गाय के गोबर में होता है, इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा से पहले गाय के गोबर से स जगह को लीपा जाता था। आइए पढ...