नई दिल्ली, मई 20 -- टाटा इस साल दिवाली वाले फेस्टिव सीजन में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कारलेलो की रिपोर्ट के अनुसार टाटा अपनी सफारी ईवी (Safari EV) को इस दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। यह 7 सीटर eSUV मार्केट में पहले से मौजूद Mahindra XEV 9S से होगी। टाटा सफारी ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी और इसकी क्लेम्ड रेंज 600 किमी तक की हो सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं टाटा की इस अपकमिंग ईवी के बारे में।एक्टि.ईवी+ प्लेटफॉर्म पर बनी है सफारी ईवी नई टाटा सफारी ईवी एक्टि.ईवी+ प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिस पर हैरियर ईवी भी बेस्ड है। यह प्लेटफॉर्म टाटा को ऑल-वील ड्राइव (एडब्लूडी) कैपेबिलिटी, फ्लैट फ्लोर और थर्ड रो की सीट के लिए अडिशनल लंबाई ऑफर करेगा। नई टाटा सफारी ईवी में दो बैटरी ऑप्शन - निचले वेरिएंट में 65 kWh और हाई-एंड वेरिएंट में 75...