दिवाली पर सगे भाइयों ने फूफा को मार डाला; झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे थे
प्रतापगढ़, नवम्बर 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता: महेशगंज थाना क्षेत्र के धोनू का पुरवा गांव में दीपावली की देर रात आपसी विवाद में बीच-बचाव करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। शराब के नशे में झगड़ रहे दो सगे भाइयों ने अपने 60 वर्षीय फूफा को डंडे से पीटकर मार डाला। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के हंगामे का सामना करना पड़ा। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, धोनू का पुरवा गांव निवासी खूंटीलाल पटेल के बेटे मोहित और रोहित दीपावली की रात करीब 10 बजे आपस में झगड़ रहे थे। दोनों को विवाद करते देख गांव में रहने वाले उनके सगे फूफा अमृतलाल पटेल (60) बीच-बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों भाइयों ने अपना गुस्सा फूफा पर ही उतार दिया और डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। हमले में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.