नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिवाली पर खरीदारी का तरीका भी अब बदल रहा है। पहले जहां लोग त्योहार की मिठाई, सजावट का सामान, कपड़े और गिफ्ट खरीदने के लिए बाजारों के चक्कर लगाते थे, वहीं अब कई लोग घर बैठे ही कुछ मिनटों में अपनी पसंद की चीजें मंगा रहे हैं। इस बार दिवाली पर क्विक कॉमर्स ऐप्स पर हुई खरीदारी के आंकड़े भी काफी दिलचस्प हैं। किसी ने घर पर मेहमानों के लिए काजू कतली और नमकीन मंगाई, तो किसी ने पार्टी के लिए Diet Coke ऑर्डर की। इतना ही नहीं, धनतेरस पर लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के भी ऑनलाइन खरीदे। Swiggy Instamart और Zepto की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि त्योहार के दौरान लोगों ने सिर्फ रोजमर्रा के सामान ही नहीं खरीदे, बल्कि गिफ्ट हैम्पर, फूल-मालाएं, कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घर की सजावट का सामान भी खूब मंगाया। वहीं, दिवाल...