नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छोटी दिवाली पर 52 अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान का तोहफा दिया है। विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर वेतन बैंड-3, वेतनमान 15,600- 39,100 रुपए ग्रेड पे 6,600 रुपए (लेवल-11) में कार्यरत इन अधिकारियों को चयन वेतनमान, वेतन बैंड-3 वेतनमान 15,600-39,100 रुपए ग्रेड पे 7,600 रुपए (लेवल-12) में वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रमोशन दे दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन नियुक्ति अनुभाग-3 के विशेष सचिव अवनीश सक्सेना द्वारा जारी पत्र के अनुसान प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में 2012 बैच के लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शाहजहांपुर रजनीश कुमार मिश्र, 2013 बैच के बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव हिमांशु कुमार गुप्ता, देवीपाटन मंडल गोंडा के अपर आयुक्त ...