नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिवाली के मौके पर घरों में मिठाइयों की भरमार हो जाती है। खासतौर पर ऑफिस, दोस्तों या रिश्तेदारों से सोन पापड़ी का डिब्बा मिल जाए तो वही इकट्ठा हो जाती है। सोन पापड़ी वैसे तो स्वादिष्ट मिठाई है लेकिन ज्यादा खाने पर बोरियत होने लगती है और फिर ये मिठाई या तो फेंकी जाती है या फिर लोगों में बांटनी पड़ती है। अगर आप सोन पापड़ी के साथ ऐसा ही करते हैं, तो इस बार उससे बनने वाली 5 नई रेसिपी ट्राई करें। इन रेसिपी का स्वाद बिल्कुल अलग होगा और बच्चे भी खूब पसंद करेंगे।1. सोन पापड़ी ब्रेड पुडिंगसामग्री - 4 ब्रेड स्लाइस - 1 कप दूध - आधा कप बची हुई सोन पापड़ी - 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर - 1 छोटा चम्मच घी - कटे हुए बादाम और पिस्ता - इलायची पाउडरबनाने का तरीका- सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें। इसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मि...