नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिवाली पर तैयार होने की बात हो, तो लड़कियों के साथ लड़के भी अपने लुक को लेकर काफी सोचते हैं। खासकर कुर्ता पहनना हो, तो हर बार कुछ नया ट्राई करने का मन करता है। लेकिन त्योहार के लिए हर साल नया कुर्ता खरीदना जरूरी नहीं है। आपके पास पहले से रखा कोई पुराना कुर्ता भी इस दिवाली काम आ सकता है। बस उसे पहनने का तरीका थोड़ा बदलना होगा। कभी जैकेट के साथ, तो कभी सही पैंट और जूतों के साथ आपका पुराना कुर्ता भी नया दिख सकता है। तो अगर इस बार बिना ज्यादा पैसे खर्च किए स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो ये तरीके जरूर आजमाएं।पुराने कुर्ते के साथ पहनें नेहरू जैकेटअगर आपके पास कोई सादा कुर्ता है, तो उसके साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। यह कुर्ते को बिल्कुल नया लुक देने का आसान तरीका है। सफेद या क्रीम कुर्ते के साथ गहरे रंग की जैकेट अच्छी लगेगी...