दिवाली पर पत्नी चली गई मायके, क्षुब्ध युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में लटका मिला शव
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- चंदौली, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के चंदौली में एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। दिवाली से एक दिन पहले घर में पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव घर में लटका मिला तो कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से वह अवसाद में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के सोगाई गांव के लक्ष्मणपुर पुरवा में रहने वाला 40 वर्षीय विजय कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते शनिवार शाम पत्नी रुचि गौतम से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े से क्षुब्ध होकर पत्नी चार बच्चों के साथ मायके मैढ़ी चली गई। इधर रात में विजय कुमार अपने सीमेंट शेडनुमा मकान में अकेले सोने चला गया। रात में उसने शेड में लगे लोहे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.