नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिल्ली में दिवाली के दौरान प्रदूषण ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इस दौरान शहर की हवा की निगरानी करने वाले कई स्टेशनों का डेटा ही अधूरा रहा। राजधानी के 59 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 45 पर कम से कम एक प्रदूषक की प्रति घंटे की रीडिंग गायब मिली। यानी सिर्फ 14 स्टेशन ऐसे थे, जिन्होंने सभी प्रदूषकों का पूरा डेटा रिकॉर्ड किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दिवाली पर दिल्ली की हवा वास्तव में कितनी जहरीली थी और क्या सरकारी आंकड़ों में प्रदूषण का स्तर कम दर्ज हुआ?लोदी रोड स्टेशन पर सबसे ज्यादा रीडिंग गायब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के एनालिसिस में लोदी रोड (IITM) स्टेशन पर सबसे ज्यादा डेटा गायब मिला। यहां आठ प्रदूषकों की निगरानी के लिए कुल 192 प्रति घंटे के डे...