दिवाली पर थाने में बैरक की सफाई कर रहे सिपाही पर गिरा हाई टेंशन तार, करंट से दर्दनाक मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- कुशीनगर, संवाददाता। दिवाली पर थाने में बैरक की सफाई कर रहे यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल पर बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आए सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। मारे गए सिपाही दीपक गुप्त की उम्र महज 28 साल थी। वह अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले थे। दीपक 2025 बैच के यूपी पुलिस के कांस्टेबल थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कुशीनगर के हनुमानगंज थाने पर उन्हें पहली तैनाती मिली थी। उनकी मौत से थाने में उनके साथी हैरान और दुखी हैं। घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की है। कांस्टेबल दीपक गुप्त थाने की बैरक की सफाई कर रहे थे। दो अन्य सहयोगी भी उनके साथ इस काम में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बैरक के पास से गुजर रहा बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया और दीपक इसकी चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.