नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिवाली आते ही लोग नए कपड़े पहनने, घर सजाने और खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाने की तैयारी करने लगते हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर भी फेस्टिव फोटो शेयर करने का अलग ही क्रेज रहता है। लेकिन अब हर बार अच्छी तस्वीर के लिए महंगे कपड़े और महंगा फोन खरीदने की जरूरी नहीं है। अब आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद एक साधारण फोटो से शानदार दिवाली वाली फोटो भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ChatGPT और Google Gemini जैसे AI टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन टूल्स में आपको बस अपनी एक साफ फोटो अपलोड करनी होगी और उसके साथ सही Prompt लिखना होगा। इसके बाद AI आपकी तस्वीर को ट्रेडिशनल साड़ी, रॉयल लहंगे, दीयों से सजे आंगन या रंग-बिरंगी लाइटों वाले बैकग्राउंड में बदल सकता है। इतना ही नहीं, आप अपने पार्टनर के साथ कपल फोटो और पूरे परिवार की फेस्टिव तस्वीर भी त...