दिवाली पर खुशियों के बीच तनाव क्यों बढ़ता है? जानें कैसे रखें खुद को रिलैक्स
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिवाली खुशियां बांटने और अपनों के साथ समय बिताने का त्योहार है। लेकिन आजकल त्योहार मनाने का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां घर की सफाई, पूजा और परिवार के साथ मिलकर खाना बनाना ही खास होता था, वहीं अब सजावट, थीम पार्टी, नए कपड़े और सोशल मीडिया के लिए अच्छी तस्वीरें लेने का दबाव भी बढ़ गया है। ऐसे में कई लोग त्योहार से पहले ही थकने लगते हैं। वडोदरा के भैलाल अमीन जनरल हॉस्पिटल की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट आश्का मिस्त्री के अनुसार, दिवाली का मजा लेने के लिए हर चीज का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। त्योहार को बिना किसी स्ट्रेस के भी खूबसूरती से मनाया जा सकता है। जब हम दूसरों की उम्मीदें पूरी करने और हर चीज को परफेक्ट बनाने में लग जाते हैं, तो त्योहार की असली खुशी पीछे छूट सकती है।जब दिवाली की तैयारियां ही बन जाएं तनाव की वजह दिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.