ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 23 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास को दीवाली (8 नवंबर) पर जनता के लिए खोल जा सकता है। इस अंडरपास को इससे पहले 15 अगस्त के दिन खोलने की तैयारी थी मगर डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई थी। इस अंडरपास के खुलने के बाद इलाके के करीब 2 लाख निवासियों को रोजाना के ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अंडरपास लगभग 95 फीसदी बनकर तैयार है। 700 मीटर लंबे इस अंडरपास के खुलने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। यह अंडरपास सूरजपुर, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से आने-जाने वालों के सफर को आसान बनाएगा। अंडरपास के जरिए चौक पर क्रॉसिंग बिना किसी रुकावट के पूरी तरह सिग...