दिवाली पर कार-बाइक खरीदने का है प्लान? EMI पर लेने से पहले न करें ये 5 गलतियां
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- दिवाली के मौके पर कई लोग नई कार या बाइक खरीदने का प्लान बनाते हैं। इस दौरान ऑटो कंपनियों और डीलरशिप की ओर से कई तरह के ऑफर भी आते हैं। वहीं, जो लोग एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, वे गाड़ी खरीदने के लिए लोन या EMI का ऑप्शन चुन लेते हैं। लेकिन कम EMI देखकर जल्दबाजी में फैसला लेना कई बार आपकी जेब और बजट को हिला सकता है। गाड़ी की कीमत के अलावा ब्याज, इंश्योरेंस, पेट्रोल-डीजल और मेंटेनेंस जैसे खर्च भी आपके बजट को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस दिवाली कार या बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फाइनेंस कराने से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें।1. सिर्फ कम EMI देखकर लोन न लें कार या बाइक खरीदते समय कई लोग सबसे पहले यह देखते हैं कि हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी। कम EMI देखकर लगता है कि गाड़ी खरीद लेनी चाहिए। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.