नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- बुध और सूर्य के कन्या राशि में रहने आज बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह उत्तम योग है, इससे आप क्रिएटिविटी से आगे बढ़ेंगे। इस योग के बनने के कारण दिवाली पर आपको इसका लाभ मिलेगा। दिवाली पर लक्ष्मी नारायण योग भी है। आपको बता दें कि 71 साल बाद ऐसा हो रहा है जब दिवाली पर दो राजयोग बन रहे हैं। एक लक्ष्मी नारायण राजयोग और एक बुधादित्य राजयोग । इन दो राजयोगों के कारण दिवाली का पर्व बहुत खास रहने वाला है। यहां हम इन दोनों राजयोगों के बारे में भी जानेंगे और अमावस्या योग के बारे में भी जानेंगे।क्या है लक्ष्मी नारायण राजयोग आपको बता दें कि लक्ष्मीनारायण राजयोग बुध और शुक्र की युति से बनता है। बुध एक तरफ जहां बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। शुक्र सुख-सुविधा, वैभव, कला और भौतिक संपन्नता का कारक माना जाता है। जब ये दोनों ग्र...