दिवाली पर आतिशबाजी से हवा में घुला जहर, यूपी के इस शहर में 450 पार एक्यूआई
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- आगरा, प्रमुख संवाददाता। दीपावली पर आतिशबाजी से यूपी के अलग-अलग शहरों की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। ताजनगरी आगरा की हवा में आतिशबाजी के बाद मानों जहर ही घुल गया। हवा में बारूद और केमिकल की गंध से सांस लेना मुश्किल है। धूल और केमिकल से धुंध छा रही है। खुले में निकलते ही जहरीली हवाओं का असर होने लगता है। आंखों में जलन के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही है। दीपावली की रात 10 बजे के बाद से प्रदूषण में एक साथ भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात 12 से सुबह तीन बजे तक कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार रिकार्ड किया गया। जबकि कई स्टेशनों पर पीएम- 2.5 और पीएम-10 का अधिकतम स्तर 500 माइक्रोग्राम पर मीटर रिकार्ड किया गया। यह प्रदूषण के मानकों में अधिकतम स्तर है। ऐसी आबोहवा में रहने पर स्वस्थ लोगों का भी गंभीर बीमार होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.