मुख्य संवददाता, अक्टूबर 27 -- पटना, मुख्य संवाददाता। दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व अब करीब आ चुके हैं और विभिन्न महानगरों से इन त्योहारों में घर आने की इच्छा रखने वाले बिहारियों के लिए सफर बेहद महंगा हो चुका है। मुंबई से पटना का हवाई करिया तो लगभग 30 हजार रुपया पहुंच चुका है। बेलगाम हवाई किराये की वजह से इस दिवाली और छठ में अन्य शहरों से पटना आना मुश्किल है। बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि से किराया चार गुना तक महंगा हो गया है। दिवाली से एक दिन पहले यानी सात नवंबर को बेंगलुरु पटना मार्ग पर न्यूनतम किराया 26 हजार और अधिकतम किराया 29 हजार के पार हो गया है। हवाई किराये में मनमर्जी की वजह से एक परिवार को केवल पटना आने में एक लाख रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। बुकिंग एप के अनुसार सात नवंबर को दोपहर 2.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 26 ...