देहरादून, सितम्बर 16 -- Special Trains: दिवाली और छठ जैसे महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। देहरादून और गढ़वाल के यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ऋषिकेश-कोलकाता के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसके साथ ही अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरेली के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के इस फैसले से दून, ऋषिकेश, मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों से पूर्वांचल-बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट के लिए राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुरादाबाद-समेत UP के कई स्टेशनों पर ठहराव देहरादून और ऋषिकेश के आसपास रहने वालों के लिए योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता (04312 / 04311) ट्रेन पूर्वांचल-बंगाल तक पहुंच बनाएगी।ऋषिकेश से कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेनें ऋषिकेश स...