नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Maa Lakshmi 108 Naam Jaap on Diwali Shubh Muhurat : दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान के साथ करना चाहिए। मां का आशीर्वाद पाने के लिए लोग इस पूजा में हर एक विधि को पूरे ध्यान से करते हैं। दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही मां लक्ष्मी के पूरे 108 नामों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि दिवाली पूजा में अगर सच्चे मन से मां लक्ष्मी के सारे नाम जापे जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में खुशहाली और शांति का आगमन होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आप पर अपनी असीम कृपा बरसाएं तो आज दिवाली पर शुभ मुहूर्त के दौरान उनके 108 नामों का जाप जरूर करें। आज शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के दौरान ही आप इन 108 नामों का जाप कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहल...