दिवाली के बाद हरिद्वार में 310 AQI, देहरादून और हल्द्वानी में भी जहरीली हवा
देहरादून, नवम्बर 9 -- दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिला। धुंध, धुआं और कोहरे के बीच दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 दर्ज किया गया। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। हरिद्वार में सबसे अधिक 310 एक्यूआई तक पहुंच गया। वहीं राजधानी देहरादून में भी हवा की स्थिति खराब बनी हुई है। ये रीडिंग AQI.in द्वारा उपलब्ध आंकड़ों से ली गई है। आंकड़ों के अनुसार, दीवाली की रात के बाद अगली सुबह यानी आज सोमवार 9 नवंबर को देहरादून में एक्यूआई 184 दर्ज किया गया। इस स्तर को 'खराब' श्रेणी में रखा है। यहां PM2.5 का स्तर 86 और PM10 का स्तर 149 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, हल्द्वानी में एक्यूआई लेवल 78 दर्ज किया गया है। यहां PM2.5 का स्तर 47 और PM10 का स्तर 57 माइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.