नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी और प्रदूषित हवा से बचने के लिए जज घर में बैठ नहीं रह सकते। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की, जब दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से जुड़े मामले एक मामले को सुनवाई के लिए दिवाली के बाद का कोई दिन तय करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- प्रदूषण वाली जहरीली हवा से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह, इन आदतों से करें परहेजसुनवाई की तारीख और प्रदूषण पर अदालत की टिप्पणी जस्टिस विक्रम नाथ की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने मामले की सुनवाई दिवाली की छुट्टियों के बाद 17 नवंबर को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। हालांकि सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने नवंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई का आग्रह किया।...