पटना, नवम्बर 9 -- बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में सोमवार की सुबह हवा दमघोंटू हो गई है। पटना में आसमान मे धुंध छाया रहा। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर पूरे राज्य में देखने को मिला है। कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) काफी बढ़ा है और वायु प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिवाली के दिन शाम ढलने के बाद जमकर आतिशबाजी हुई है जिसके बाद धुएं और धुंध की परत छा गई। हवा में घुले प्रदूषण की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। AQI.in वेबसाइट पर उपलब्ध आकंड़ों के मुताबिक, राज्य में बेगूसराय जिले का AQI सबसे खराब रहा है। यहां सुबह के वक्त वायु गुणवत्ता सूचकांक 548 दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में AQI 450 और बक्सर जिले में AQI 436 रहा। पटना का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया है। इसी तरह मुंगे...